फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Amodi colleges met three spokes

अमोड़ी डिग्री कॉलेज को मिले तीन प्रवक्ता

Sat, 06 Aug 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 06 Aug 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Amodi colleges met three spokes
अमोड़ी डिग्री कॉलेज को मिले तीन प्रवक्ता - फोटो : अमर उजाला
 जिले के छठे राजकीय डिग्री कॉलेज अमोड़ी में प्रवेश प्रक्रिया दस अगस्त तक होगी। फिलहाल 60 आवेदन पत्र बिक चुके हैं। इस बीच कॉलेज में तीन प्रवक्ता भेजे गए हैं।
विज्ञापन


नव सृजित कॉलेज में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, संस्कृत, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र और शिक्षाशास्त्र विषय खोले गए हैं। इसी शिक्षा सत्र से संचालित होने वाले अमोड़ी राजकीय डिग्री कॉलेज में हिंदी विषय के सहायक प्रोफेसर डा.दुर्गा तिवारी, अर्थशास्त्र के गणेश चंद्र और इतिहास विषय के लिए प्रमोद कुमार की नियुक्ति की गई है। अमोड़ी कॉलेज की व्यवस्था देख रहे टनकपुर राजकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर डा.एमएस चौहान ने बताया कि इन शिक्षकों ने यहां ज्वाइनिंग दे दी है।
विज्ञापन


फिलहाल कॉलेज जीआईसी के कमरों से चलाया जाएगा। वहीं स्थानीय लोगों ने फर्नीचर और अन्य व्यवस्थाओं के लिए कॉलेज प्रशासन से बात की है। दीपक बोहरा, डा.पानदेव भट्ट आदि का कहना है कि फर्नीचर की व्यवस्था विधायक निधि से कराने के लिए विधायक हेमेश खर्कवाल से आग्रह किया जाएगा। उधर, भवन निर्माण के लिए एक सप्ताह पूर्व ग्रामीण निर्माण विभाग ने भूमि का मुआयना कर रिपोर्ट शासन को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कॉलेज के शुरू होने से खटोली तल्ली, खटोली मल्ली, वैला, पचनई, दुधौरी, छतकोट, कोट अमोड़ी, डोला कांडा, घुरचम, पाली, चल्थी, सिलाड़, सूखीढांग, नौलापानी, झालाकुड़ी सहित 12 गांवों के नौजवानों को घर के नजदीक पढ़ाई का मौका मिलेगा। खासकर लड़कियों को इंटर के आगे की पढ़ाई भी सुविधा मिल सकेंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed