{"_id":"5c2c0d382b0af171b9c5acbcef1dce17","slug":"amni-of-ssb-s-roof-blown-bop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी की आमनी बीओपी की छत उड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी की आमनी बीओपी की छत उड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
Updated Sun, 03 May 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार की रात आए आंधी-तूफान से नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी की एक बार्डर आउटपोस्ट (बीओपी) में जबर्दस्त नुकसान हुआ है। मुख्यालय से करीब 54 किमी दूर आमनी की बीओपी की छत उड़ गई। तीन जवान भी चोटिल हुए, जिनका यूनिट अस्पताल में इलाज किया गया। करीब 1.5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। कार्यवाहक उप सेनानायक राजीव भट्ट ने बताया कि अंधड़ से यहां पंखे, इलेक्ट्रानिक्स आइटम, खाने-पीने का सामान आदि बर्बाद हुआ है। आमनी को जाने वाले पैदल रास्ते में पेड़ गिरने की वजह से आवजाही में भी दिक्कत आई।
विज्ञापन
वहीं तल्लादेश क्षेत्र में कई ग्रामीणों की निजी संपत्ति का नुकसान हुआ है। दुबड़जैनल के दिलीप सिंह, मंच के हीरा सिंह, प्रहलाद सिंह, रेसंग के महेश जोशी, दुबड़ के दीपक जोशी के मकान की छतों को नुकसान हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता शेर सिंह महर ने बताया कि नुकसान की जानकारी प्रशासन को दे दी गई है, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से नुकसान का जायजा नहीं लिया गया है।
विज्ञापन