फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Amid claims of development, a palanquin becomes an ambulance for the sick.

Champawat News: विकास के दावों के बीच घुटती सांसें, बीमार के लिए डोली बनी एंबुलेंस

Thu, 19 Mar 2026 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 19 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Amid claims of development, a palanquin becomes an ambulance for the sick.
चंपावत। चंपावत। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 26 वर्ष और देश की आजादी के 78 साल बाद भी विकासखंड पाटी का आंबेडकर ग्राम पंचायत धरसों आधुनिक युग की बुनियादी सुविधा सड़क के लिए तरस रहा है। बुधवार को इस गांव की बदहाली की एक और दर्दनाक तस्वीर सामने आई जब एक बीमार बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाने के लिए डोली ही एकमात्र सहारा बनी।
विज्ञापन

बुधवार को गांव के 75 वर्षीय कृष्णा अचानक तेज बुखार की चपेट में आ गए। उनकी हालत इतनी बिगड़ गई कि वह चलने में असमर्थ हो गए। बृहस्पतिवार को परिजनों ने अस्पताल ले जाने के लिए ग्रामीणों को सूचना दी और डोली का इंतजाम किया। इसके बाद ग्रामीणों ने डोली तैयार की और बुजुर्ग मरीज को करीब आठ किलोमीटर पथरीले व ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर जूझते हुए रीठा बिनवाल गांव के पास मुख्य सड़क तक पहुचाया। वहां से परिजन मरीज को 108 एंबुलेंस की मदद से पीएचसी चौड़ा मेहता ले गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कर प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया।
विज्ञापन

कोट
बुखार की शिकायत पर बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे परिजन मरीज को अस्पताल लाए। इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। आवश्यकता के अनुसार दवाइयां देकर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। - डॉ. हिमांशु शरन, चिकित्साधिकारी, चौड़ा मेहता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed