{"_id":"5a0b20154f1c1b69678bb6fa","slug":"american-sailor-will-be-rafting-from-dharchula-to-boom","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारचूला से बूम तक राफ्टिंग करेंगे अमेरिकन सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारचूला से बूम तक राफ्टिंग करेंगे अमेरिकन सैलानी
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में फल खरीदतें अमेरिकन सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) के 19 सैलानियों की टीम यहां की आबोहवा व कुदरती नजारों से गदगद थे। रानीखेत के नेशनल आउटडोर लीडरशिप स्कूल (एनओएलएस) से पिथौरागढ़ जाते हुए कुछ देर के लिए ये सैलानी यहां घूमे, तो पहाड़ के नजारों को देख रोमांचित थे। अलबत्ता उनका कहना था कि पर्यावरणीय दृष्टि से बेहद अनुकूल होने के बावजूद यहां कई जरूरी नागरिक सुविधाओं का अभाव है। इसमें सुधार की जरूरत है।
केन ओलिवर, जेमिसन, थेलिनस सहित कई सैलानियों ने फल सहित छुटपुट चीजें खरीददारी की और पिथौरागढ़ को रवाना हो गए। हिंदी नहीं जानने से उन्हें कुछ दिक्कत जरूर हो रही थी। इसके लिए बार-बार गाइड की मदद लेनी पड़ रही थी। पर्यटक वीजा पर आए इन सैलानियों का कहना था कि वे यहां पर्वतारोहण करने के साथ राफ्टिंग का लुत्फ उठाएंगे। बताया कि पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से बूम तक काली नदी में अठखेलियां करेंगे। इससे पूर्व वे मुनस्यारी और पिथौरागढ़ के कई अन्य खूबसूरत इलाकों का दीदार करेंगे।