फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ambulances of Tanakpur and Lohaghat break down

Champawat News: टनकपुर और लोहाघाट के एंबुलेंस खराब

Sat, 20 Jul 2024 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 20 Jul 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Ambulances of Tanakpur and Lohaghat break down
चंपावत। जिले में आपात सेवा 108 की दो एंबुलेंस खराब हैं। टनकपुर की एंबुलेंस 15 दिन और लोहाघाट की 10 दिन से खराब है। व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

जिले में घायलों और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए दस 108 वाहन हैं। इसमें टनकपुर, चंपावत, लोहाघाट, बाराकोट, पाटी, रीठा साहिब, पंचेश्वर, सुखीढांग, मंच क्षेत्रों में आपात सेवा वाहन लगाए गए हैं। वर्तमान में टनकपुर और लोहाघाट की 108 एंबुलेंस खराब होने से मरीजों को दिक्कत हो रही है। इससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

आपात सेवा के जिला प्रभारी कमल शर्मा ने बताया कि खराब वाहनों को जल्द से जल्द ठीक किया जाएगा। वाहनों को ठीक कराने के लिए हल्द्वानी भेजा गया है। दोनों जगहों में वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि लोहाघाट में पंचेश्वर की एंबुलेंस और टनकपुर में सूखीढांग की एंबुलेसं को वैकल्पिक व्यवस्था में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
स्वास्थ्य सेवाओं के हाल बेहाल
चंपावत। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत ने कहा कि जिले की स्वास्थ्य सेवाएं लगातार बदहाल होती जा रही हैं। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए लोग तरस गए हैं। वैकल्पिक व्यवस्था कर अन्य जगह की एंबुलेंस को तैनात तो कर दिया गया है, लेकिन उन क्षेत्रों का क्या होगा जहां की एंबुलेंस लोहाघाट और टनकपुर भेज दी गई हैं। कोई हादसा होता है और समय पर एंबुलेंस नहीं मिलती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। शासन-प्रशासन, स्वास्थ्य महकमे को मुख्यमंत्री की विधानसभा में व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed