फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ambedkar village way turned to pond

तालाब में बदला आंबेडकर गांव का मार्ग

Wed, 26 Sep 2018 11:19 PM IST
बनबसा (चंपावत)।
बनबसा (चंपावत)। Updated Wed, 26 Sep 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
ambedkar village way turned to pond
बनबसा के अंबेडकर ग्राम फागपुर में रेलवे द्वारा किए गड्डे झील में हुए तब्दील। - फोटो : अमर उजाला
आंबेडकर ग्राम फागपुर के पश्चिमी छोर पर रेलवे ट्रैक के पास रेलवे द्वारा किए गए गड्ढे बीते तीन दिनों की बारिश में तालाब में तब्दील हो गए हैं। पिछले वर्ष रेलवे के ब्राडगेज निर्माण के दौरान रेलवे ठेकेदार ने आंबेडकर ग्राम फागपुर किनारे संपर्क मार्ग पर गहरे गड्ढे कर मिट्टी उठान किया था। इससे फागपुर के ग्रामीणों का अपनी कृषि भूमि पर पहुंचना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों को कृषिकार्य के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि ले जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मार्ग दुरुस्त करने को लेकर रेलवे और प्रशासन के खिलाफ आंदोलन तक किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब बारिश होने से इन गड्ढों में पानी भर गया है। इससे इन गड्ढों में बच्चों और मवेशियों के डूबने के अलावा संक्रमण तक का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन


ग्रामप्रधान गीता देवी, उपप्रधान विमला देवी, सेवानिवृत्त कै. परमानंद कापड़ी, ग्रामीण केदार चंद, सुग्रीव चंद, भुवन चंद, विनोद कुमार, धर्म सिंह रावत आदि ने शासन-प्रशासन और रेलवे से गड्ढों का भरान कर गांव किनारे भजनपुर की तरह संपर्क मार्ग निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed