फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Amar Ujala Bhavishya Jyoti Award Ceremony tomorrow in Champawat

Champawat News: चंपावत में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह कल

Sun, 20 Jul 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 20 Jul 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Bhavishya Jyoti Award Ceremony tomorrow in Champawat
चंपावत। अमर उजाला की ओर से पीएमश्री जीआईसी चंपावत में 22 जुलाई को आयोजित होने वाले अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में बच्चों के पास पंजीकरण के लिए 21 जुलाई (सोमवर) तक मौका है। वर्ष 2024-25 में 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उत्तराखंड बोर्ड, आईसीएसई, सीबीएसई बोर्ड के इंटर और हाईस्कूल उत्तीर्ण बच्चे पंजीकरण करा रहे हैं।
विज्ञापन

परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले बच्चों का सम्मान कर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना का एक प्रयास है। सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सम्मान देकर उनके मनोबल को और अधिक सशक्त करना है। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी पढ़ाई के क्षेत्र में बेहतर करने के लिए प्रेरित करना भी है। अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह की हर कोई सरहाना कर रहा है। शिक्षाविद्, सामाजिक संगठनों का कहना है कि यह सम्मान कार्यक्रम नहीं है, यह एक प्रेरणा देने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन

--

मुख्य प्रायोजक- एनएचपीसी टनकपुर
को पॉवर्ड बाॅय - डॉ एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टिट्यूट ऑफ

टेक्नोलॉजी टनकपुर
को पावर्ड बाय - मां पूर्णागिरि कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंपावत

कॅरिअर पार्टनर - एबीसी अल्मा मेटर ग्रुप ऑफ स्कूल्स चंपावत
---
सह प्रायोजक
ऑकलैंड पब्लिक स्कूल लोहाघाट
गुरुकुल एकेडमी लोहाघाट
यूसीएसएस स्कूल चंपावत

होली विजडम एकेडमी लोहाघाट
डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोहाघाट
रियल एडवेंचर चंपावत
लडवाल फाउंडेशन चंपावत

--
यहां करा सकते हैं पंजीकरण
अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नेट से प्राप्त अंकतालिका के पीछे अपना नाम, कक्षा, प्रतिशत, विद्यालय का नाम और मोबाइल नंबर लिखना जरूरी है। विद्यार्थी व्हाट्सएप नंबर 97208-63516 और 88595-55301 पर भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह केवल एक सम्मान नहीं है बल्कि बच्चों का आत्मविश्वास और मजबूत बनाने का एक माध्यम भी है। यह सम्मान सभी बच्चों को सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरणा देने का काम करेगा। - प्रोफेसर एचएल मंडोरिया, निदेशक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट, टनकपुर
--

अमर उजाला का सम्मान कार्यक्रम बच्चों को एक नई दिशा देने का काम करेगा और उन्हें सफलता के लिए प्रेरित करेंगे। अन्य बच्चे भी पढ़ाई के क्षेत्र में बेहतर करने के लिए प्रेरित होंगे। - ऋषि रंजन आर्या, महाप्रबंधक, एनएचपीसी टनकपुर

--
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान में मेधावी बच्चों के लिए सम्मान कार्यक्रम आयोजित करना प्रेरणादायी है। इससे बच्चों को अपना लक्ष्य हासिल करने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलता है। इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। - नरेंद्र लडवाल, लडवाल फाउंडेशन, चंपावत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed