फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Aman, wings, AYUSH and became Deepa sprint champion

अमान, चंचला, आयुष और दीपा बने फर्राटा चैंपियन

Thu, 15 Sep 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 15 Sep 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Aman, wings, AYUSH and became Deepa sprint champion
चंपावत में जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में फर्राटा रेस में हिस्सा लेते धावक। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन बृहस्पतिवार को गोरलचौड़ मैदान में कई खेल हुए। फर्राटा रेस के प्राथमिक वर्ग में अमान अहमद और बालिका वर्ग में चंचला तथा जूनियर वर्ग में आयुष व बालिका वर्ग में दीपा शर्मा चैंपियन बने। यतीश कुमार, अजय रावत और बालिका वर्ग में अंजलि भट्ट व भावना दूसरे और जूनियर वर्ग में उदय सक्सेना, यश प्रहरी व बालिका वर्ग में मनीषा चौधरी व करीना मेहता क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।

लंबी कूद के प्राथमिक वर्ग में राहुल रावत, यतीश कुमार, भानु प्रताप सिंह, बालिका वर्ग में निकिता अधिकारी, नीमा, भावना, जूनियर वर्ग में करन थापा, उदय सक्सेना, हिमांशु लडवाल, बालिका वर्ग में लक्ष्मी रावत, ज्योति, किरन, चक्का फेंक में नीरज, करन, पुष्कर, बालिकाओं में बबीता, मनीष, निशा सेठी, गोला फेंक में पुष्कर सिंह, विक्रम सिंह, रोति कुमार व ऊंची कूद में पुष्कर सिंह, शुभम जोशी व पंकज विजयी रहे।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा समन्वयक नरेंद्र अधिकारी, अमित वर्मा, दिवाकर भट्ट, दीपा जोशी, रबीश पचौली, रमेश जोशी, पूरन वर्मा, नवीन जुकरिया आदि निर्णायक रहे।



जिला योजना से दूर होगी खेलों के लिए धन की कमी
चंपावत। दो दिनी जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि स्कूली खेलों के लिए धन की कमी को जिला योजना से दूर करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने मार्चपास्ट की सलामी ली। पिछले साल की छात्रा चैंपियन लक्ष्मी रावत ने मशाल दौड़ लगाई।  संयोजक डीईओ सत्यनारायण के संयोजकत्व में हुई प्रतियोगिता में चंपावत के प्रभारी बीईओ हरीश चंद्र भट्ट, बाराकोट की उप शिक्षाधिकारी पुष्पा वर्मा, प्राथमिक शिक्षक संगठन जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा आदि ने विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed