फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Allegations of teacher recruitment based on a fake notification; committee formed to investigate the matter

चंपावत: फर्जी विज्ञप्ति से शिक्षकों की नियुक्ति का आरोप, मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित

Sun, 13 Sep 2026 06:20 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 13 Sep 2026 06:20 PM IST
सार

चंपावत के एक अशासकीय इंटर कॉलेज में वर्ष 2009 में फर्जी विज्ञप्ति के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति किए जाने का मामला सामने आया है। कारोबारी संदीप पांडेय की शिकायत पर मुख्य शिक्षाधिकारी मान सिंह ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है।

विज्ञापन
Allegations of teacher recruitment based on a fake notification; committee formed to investigate the matter
चेतावनी पत्र। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंपावत जिले के एक अशासकीय इंटर कॉलेज में फर्जी विज्ञप्ति के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति किए जाने का मामला आया है। मामले में चंपावत के कारोबारी संदीप पांडेय ने मुख्य शिक्षाधिकारी को पत्र भेजकर नियुक्ति प्रक्रिया की जांच और कथित अनियमितताओं पर कार्रवाई की मांग की है। मुख्य शिक्षाधिकारी मान सिंह ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। चंपावत निवासी कारोबारी संदीप ने शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि वर्ष 2009 में सरस्वती इंटर कॉलेज आनंदपुरी खटोली में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए फर्जी विज्ञप्ति का इस्तेमाल कर चयन प्रक्रिया पूरी की गई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विद्यालय की ओर से नियुक्ति प्रक्रिया में जिस समाचार पत्र में विज्ञप्ति प्रकाशित होने की प्रति प्रस्तुत की गई थी। संबंधित समाचार पत्र ने लिखित रूप से स्पष्ट किया है कि 25 अगस्त 2009 को उसके समाचार पत्र में ऐसी कोई विज्ञप्ति प्रकाशित नहीं हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि नियुक्ति प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं और नियमों का उल्लंघन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed