फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Akharot Farming in Champawat

चंपावत में लोकप्रिय होगी अखरोट की खेती!

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Akharot Farming in Champawat
चंपावत की नर्सरी में स्थित पॉलीहाउस। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले में अखरोट की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए नई पहल शुरू की गई है। इसके लिए उद्यान विभाग ने तीन पौधालयों में अखरोट की पौध लगाने का निर्णय लिया है। इसमें उत्पादित पौधों का उपयोग अखरोट की खेती के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में उद्यान विभाग के छह राजकीय पौधालय मुड़ियानी, चंपावत, गोशनी, खतेड़ा, पाटन और दिगालीचौड़ में हैं। करीब 33 हेक्टेयर में फैली जिले की छह नर्सरियों में से तीन चंपावत, मुड़ियानी और पाटन में अखरोट के पौधों की नर्सरी बनाई जा रही है। ताकि अखरोट के पौधों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम हो सके। ऐसा करने से अखरोट की खेती को भी बढ़ावा मिलेगा। जिला उद्यान अधिकारी सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि पौधशालाओं में तैयार अखरोट के इन पौधों को किसानों को बांटा जाएगा। जिले में अभी 281 हेक्टेयर क्षेत्रफल में अखरोट की खेती होती है। इसमें 64 एमटी पैदावार हो रही है। इस नई पहल से अखरोट की खेती को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

जायका परियोजना से भी दिया जा रहा बढ़ावा
चंपावत। उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन और जायका परियोजना के तहत वन विभाग चंपावत जिले की दस वन पंचायतों में अखरोट की खेती को प्रोत्साहित करेगा। लोहाघाट, भिंगराड़ा, देवीधुरा क्षेत्र में दिसंबर 2019 में अखरोट के 10050 पौधे लगाए गए। लोहाघाट के ठांटा, फोर्ती, लोजनी, मंगलोली, रौसाल, देवीधुरा के वारी, कटना, भिंगराड़ा रेंज के भिंगराड़ा, खेताल नरियाल, बिरगुल वन पंचायतों में अखरोट की खेती कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखरोट के 2820 पौध मिले
चंपावत। जिले को इस साल के लिए अखरोट के 2820 पौध और बीज मिल गए हैं। इन पौधों को किसानों को दिया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि बागवानी मिशन के तहत 820 कलमी पौध दूनागिरि, गंगोलीहाट, भट्यूड़ा और विषाड़ से मिले हैं। इसी तरह विभागीय योजना के तहत बीज और कलमी अखरोट के रूप में दो हजार पौधे दिए गए हैं।

अखरोट के सेवन के ये हैं लाभ
अखरोट में कई तरह के औषधीय गुण हैं। इसके सेवन से दिमाग की मजबूती समेत कई लाभ हैं। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि इससे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर होती है। इसका सेवन हड्डियों की मजबूती से लेकर रक्तचाप नियंत्रण, वजन कम करने सहित कई परेशानियों से राहत दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed