फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ajay got 39,534 invincible votes in CM's assembly.

Champawat News: सीएम की विधानसभा में अजय को 39,534 अजेय मत

Tue, 04 Jun 2024 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 04 Jun 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Ajay got 39,534 invincible votes in CM's assembly.
चंपावत। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी को एकतरफा वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को 54,266 वैध मतों में से 39,534 मत पड़े। कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा 13,270 मतों के साथ दूसरे तो 1204 मतों के साथ नोटा तीसरे नंबर पर रहा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की विधानसभा में जनता ने दिल खोलकर भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में मतदान किया। बिना किसी स्टार प्रचार के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने दम पर चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। चंपावत विधानसभा में 98,487 मतदाता थे। इसमें 51,242 पुरुष और 47,245 महिला मतदाता थे।
विज्ञापन

चुनाव में विधानसभा के 55,470 मतदाताओं ने मतदान किया। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को 39,534, कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को 13,270, बसपा के नारायण राम को 675, उपपा की किरन आर्या को 232, निर्दलीय अर्जुन प्रसाद को 223, पीपीआई के डॉ. प्रमोद कुमार को 207, बहुजन मुक्ति पार्टी के डॉ. ज्योति प्रकाश टम्टा को 125 मत पड़े। वहीं 1204 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लोहाघाट में अजय को मिली 25,314 मतों की बढ़त
चंपावत। लोहाघाट विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा से 25,314 मत अधिक मिले। लोकसभा चुनाव में लोहाघाट विधानसभा में 50,449 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें 49,100 मत वैध पड़े। भाजपा प्रत्याशी को 36,206, कांग्रेस प्रत्याशी को 10,892, बसपा के नारायण राम को 796, उपपा की किरन आर्या को 332, बहुजन मुक्ति पार्टी के इंजीनियर ज्योति प्रकाश टम्टा को 189, पीपीआई के डॉ. प्रमोद कुमार को 304, निर्दलीय अर्जुन प्रसाद को 381 मत पड़े। 1349 मत नोटा को पड़े। यहां कुल 1,08,090 मतदाता थे। इसमें 56,647 पुरुष, 51,443 महिला मतदाता थे। इसके अलावा 2269 सर्विस मतदाता थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed