फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ahiravan was killed in Banbasa Ramlila

Champawat News: बनबसा रामलीला में अहिरावण मारा गया

Thu, 02 Oct 2025 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 02 Oct 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Ahiravan was killed in Banbasa Ramlila
बनबसा/रीठासाहिब (चंपावत)। भजनपुर में चल रही रामलीला में कुंभकरण, मेघनाद, अहिरावण वध के अलावा सुलोचना के सती होने तक की लीला का मंचन किया गया। केवल पांडेय के निर्देशन में राम का पात्र गौरव पांडेय, लक्ष्मण का वंश, कुंभकरण उमेद नेगी, मेघनाद और अहिरावण का पात्र दीपक सक्सेना ने निभाया। हारमोनियम पर रविराज और तबले पर संदीप कुमार ने संगत दी। इधर, गढ़ीगोठ रामलीला में अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण और मेघनाथ वध तक की लीला का मंचन हुआ। अंगद का पात्र मुकेश कुमार, मेघनाथ का आदित्य राजा, कुंभकरण का पात्र विपिन लोहिया ने निभाया।
विज्ञापन

रीठा साहिब के आदर्श रामलीला कमेटी लधिया घाटी में रामलीला शुरू हो गई है। कमेटी अध्यक्ष भोला सिंह बोहरा ने बताया कि रामलीला का शुभारंभ पाटी ब्लॉक प्रमुख शंकर अधिकारी ने किया। पहले दिन राम जन्म, सीता जन्म, कैलाश पर्वत मुनियों का मंचन हुआ। वहां ब्लॉक प्रमुख ने रामलीला मंच बनाने की घोषणा की। वहां ज्येष्ठ प्रमुख खड़क सिंह, कनिष्ठ प्रमुख नेहा, प्रधान कुंदन सिंह बोरा, लक्ष्मण मेहता, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह बोरा और जिला पंचायत सदस्य सोनू बोहरा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed