{"_id":"596a50614f1c1be7118b47b9","slug":"agitators-lock-in-the-excise-department-on-july-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलनकारी 20 जुलाई को आबकारी विभाग में तालाबंदी करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलनकारी 20 जुलाई को आबकारी विभाग में तालाबंदी करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग को लेकर आबकारी विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते आंदोलनकारी।
- फोटो : अमर उजाला
बजरंगबली वार्ड की अंग्रेजी शराब की दुकान को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग को लेकर यहां के लोगों का धरना-प्रदर्शन दसवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर हुई बैठक में आंदोलन को धार देने का एलान किया गया। बताया गया कि 19 जुलाई तक मुहल्ले से शराब की दुकान न हटने पर आबकारी विभाग के कार्यालय में तालाबंदी करने के साथ-साथ चक्का जाम किया जाएगा।
वार्ड से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर बजरंगबली वार्ड के लोगों ने शनिवार को भी तहसील परिसर में पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता, सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद सिंह मेहता की मौजूदगी में हुई बैठक में आंदोलन की भावी रणनीति पर चर्चा की गई। तय किया गया कि 19 जुलाई तक बजरंगबली वार्ड में खोली गई शराब की दुकान को अन्यत्र शिफ्ट नहीं होने पर वह आबकारी विभाग में तालाबंदी करने के साथ-साथ चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। धरना प्रदर्शन करने वालों में नगर पंचायत सदस्य परवीन रजा, गोविंद वर्मा, मनोज कुमार, कैलाश राय, ललित राय, अशोक गड़कोटी, नंदा देवी, तृप्ति भट्ट, विनीता देवी, हंसा देवी आदि शामिल थे।