{"_id":"681cead9ab36fc3e9f04c5ba","slug":"after-the-panic-of-leopard-the-forest-department-installed-trap-cameras-champawat-news-c-229-1-shld1019-123687-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: तेंदुए की दहशत के बाद वन विभाग ने लगाए ट्रैप कैमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: तेंदुए की दहशत के बाद वन विभाग ने लगाए ट्रैप कैमरा
Thu, 08 May 2025 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 08 May 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट ब्लॉक के रायनगर चौड़ी और डैंसली क्षेत्र में तेंदुए की धमक के बाद वन विभाग ने ट्रैप कैमरे लगा दिए हैं। कैमरा लगाने के बाद भी इसमें तेंदुए की कोई हलचल नहीं दिखाई दी। तेंदुए के आबादी क्षेत्र में आ धमकने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। वन दरोगा नंदा बल्लभ भट्ट ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है और अन्य तकनीकी संसाधनों की मदद से तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि करने में जुटी है। उन्होंने बताया कि जंगल में लगाए गए ट्रैप कैमरों में अभी तक तेंदुए की कोई मूवमेंट रिकॉर्ड नहीं हुआ है आवश्यकता पड़ने पर कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन