फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Admission will be given to children who are begging children

भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों को स्कूलों में दिया जाएगा प्रवेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Admission will be given to children who are begging children
चंपावत एसपी कार्यालय में आपरेशन मुक्ति को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद लोग। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत।एसपी लोकेश्वर सिंह ने ऑपरेशन मुक्ति अभियान से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही बाल कल्याण समिति और चाइल्ड लाइन के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि सीओ अशोक कुमार सिंह को ऑपरेशन का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट शारदा बैराज बनबसा की प्रभारी मंजू पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर अन्य विभागों बाल विकास, जिला बाल कल्याण समिति, समाज कल्याण, शिक्षा विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन, रीड्स संस्था बनबसा, श्रम विभाग आदि विभागों से सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन तीन चरणों में चलाया जा रहा है। इसमें भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों और उनके परिवारों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

सभी स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों, महत्वपूर्ण चौराहों, सिनेमाघरों, बस, रेलवे स्टेशनों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर बच्चों से भिक्षावृत्ति न कराने संबंधी बैनर, पोस्टर, पर्चे, नुक्कड़ नाटक, ट्रैफिक चौराहों, धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकर, सिनेमाघरों में लघु फिल्म, सोशल मीडिया आदि माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। बताया गया कि 104 बच्चों को चिह्नित किया जा चुका है, जिनका आगामी सत्र से आयु के हिसाब से स्कूलों में प्रवेश कराया जाएगा। इस दौरान अभियोजन अधिकारी तनुजा वर्मा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी भट्ट, मंजू पांडेय, प्रेम अधिकारी, जनक चंद, ललिता बोहरा, कमला मर्तोलिया, विमला बोहरा, द्वारिका शर्मा, बीडी फुलारा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed