फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Admission By RTE in Champawat

कोरोना काल में भी कम नहीं हुए निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Admission By RTE in Champawat
Admission By RTE in Champawat
चंपावत। कोरोना काल के बावजूद शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों में पहली कक्षा में निशुल्क प्रवेश लेने वालों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन निशुल्क दाखिला लेने वाले पहली कक्षा से इंटर तक के छात्र-छात्राओं की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन

निजी स्कूलों में पहली से इंटर तक निशुल्क प्रवेश लेने वाले 2018 में 3006 छात्र थे। जो 2019 में घटकर 2790 और 2020 में 2726 हो गए। इस साल की संख्या के आंकड़े अभी जारी नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक मोहन सेलिया ने बताया कि इस साल पहली कक्षा में 438 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं। वहीं अब प्रवेश की समय सीमा दो और दिन बढ़ाई गई है। अब आरटीई के तहत छह सितंबर तक ब्लॉक स्तर पर आवेदन पत्र जमा कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2011 से शुरू आरटीई अधिनियम के तहत एससी-एसटी, पिछड़ा वर्ग, अनाथ बच्चे, दिव्यांग वर्ग के 80 हजार रुपये सालाना से कम आय वाले अभिभावकों के बच्चों समेत अपवंचित वर्ग के 55 हजार रुपये वार्षिक से कम आय वाले अभिभावकों के बच्चों को पहली कक्षा में निशुल्क प्रवेश दिया जा रहा है।
वर्ष पहली कक्षा के प्रवेशार्थियों की संख्या
2017 489
2018 354
2019 405
2020 408
2021 438
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed