{"_id":"604e4d978ebc3e8d195ac194","slug":"administration-will-show-favor-in-boom-parking-lot-case-today-champawat-news-hld4182050131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूम पार्किंग स्थल मामले में आज पक्ष रखेगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूम पार्किंग स्थल मामले में आज पक्ष रखेगा प्रशासन
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम मेले के लिए टनकपुर में वैकल्पि स्थान के रूप में चयनित पार्किंग स्थल।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। 30 मार्च से शुरू होने वाले मां पूर्णागिरि धाम मेले में बस दो हफ्ते बाकी है, लेकिन अभी मेले की व्यवस्थाओं को लेकर तैयारी पूरी नहीं हो सकी है। पहले जिला पंचायत की ओर से मेले की विभिन्न मदों से मिलने वाली आय 2010 से पहले की तरह जिला पंचायत कोष में जमा न कराने पर मेले से हाथ खींचने का जिला पंचायत ने एलान किया। अब बूम को पार्किंग स्थल बनाने को लेकर उपजे विवाद से तैयारियों पर अनिश्चितता है। इस मामले में 15 मार्च को प्रशासन को उच्च न्यायालय के सम्मुख अपना पक्ष भी रखना है। वैसे प्रशासन ने पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी करने का दावा किया है।
एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने 10 मार्च को पूर्णागिरि तहसील के बूम क्षेत्र में बन विभाग की अनुमति के बगैर पार्किंग के लिए की जा रही निविदा प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। प्रशासन को नोटिस भी जारी किया था। पूर्णागिरि के एसडीएम हिमांशु कफल्टिया का कहना है कि सोमवार को प्रशासन उच्च न्यायालय के सम्मुख पक्ष रखेगा। वहीं प्रशासन ने पूर्णागिरि मेले में वाहनों की पार्किंग के लिए बूूम क्षेत्र उपलब्ध न होने पर वैकल्पिक व्यवस्था करना भी शुरू कर दिया है। इसके लिए टनकपुर में एआरटीओ कार्यालय के पास के स्थान पर विचार किया जा रहा है। एक पार्किंग स्थल ठुलीगाड़ में बनाया गया है।
कोट
मां पूर्णागिरि मेले में तीर्थ यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर वाहनों की पार्किंग के लिए वैकल्पिक उपाय भी किए जा रहे हैं। अगर जरूरी हुआ, तो एआरटीओ कार्यालय और उसके आसपास की जमीन को पार्किंग के लिए चिह्नित किया जा सकता है।
विज्ञापन
- हिमांशु कफल्टिया, एसडीएम, पूर्णागिरि।