{"_id":"5dd962cf8ebc3e54ad7173e0","slug":"administration-will-build-four-toilets-in-risheshwar-temple-champawat-news-hld365174593","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषेश्वर मंदिर में प्रशासन बनवाएगा चार शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषेश्वर मंदिर में प्रशासन बनवाएगा चार शौचालय
विज्ञापन
ऋषेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बनी धर्मशाला।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट की लोहावती नदी के किनारे स्थित ऐतिहासिक ऋषेश्वर महादेव मंदिर के संत-महंत और श्रद्धालुओं को जल्द ही खुले में शौच से निजात मिल सकेगी। पौराणिक महत्व के इस शिवालय में अब तक शौचालय नहीं होने से यहां रहने और आने-जाने वाले लोग नदी के नजदीक शौच जाने को मजबूर थे। 19 नवंबर को अमर उजाला में प्रमुखता से यह खबर छपने के बाद अब प्रशासन हरकत में आया है। प्रशासन ने यहां चार शौचालयों के निर्माण को मंजूरी दी है।
लोहाघाट के ऐतिहासिक ऋषेश्वर महादेव मंदिर में अभी तक एक अदद शौचालय नहीं है। पौराणिक महत्व के मंदिर में हर वर्ष भागवत पुराण, शिव पुराण, श्रीकृष्ण लीला सहित कई धार्मिक आयोजन होते हैं। संत, महंत, श्रद्धालुओं और अन्य अतिथियों के लिए धर्मशाला और हॉल भी है। साल भर में एक लाख से अधिक लोगों की आवाजाही होती है लेकिन इस मंदिर और धर्मशाला में अतिथियों के लिए शौचालय की व्यवस्था तक नहीं है। यहां रहने और आने वाले लोगों को खुले में शौच जाने की मजबूरी है।
अब प्रशासन ने शौचालयविहीन इस मंदिर में शौचालय बनाने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि ऋषेश्वर मंदिर में चार शौचालय बनाए जाएंगे। तीन शौचालय पुरुषों के लिए और एक महिलाओं के लिए होगा। लोहाघाट नगर पंचायत इन शौचालयों का निर्माण करेगी।