फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Administration asked to orgnisations for help

संक्रमण की रोकथाम को स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग मांगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Administration asked to orgnisations for help
एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया की अध्यक्षता में जिला सभागार में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम में सहयोग के लिए आशा कोऑर्डिनेटर, स्वयंसेवी संस्था, गैर सरकारी संस्था एवं स्वयं सहायता समूह की बैठक आयोजित की गई। एडीएम ने सभी कार्यकर्ताओं को कोरोना वायरस के संबंध में अपने स्तर से प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

उन्होंने संक्रमण के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए सतर्कता एवं बचाव उपायों की जानकारी देने के उद्देश्य से स्वयंसेवी संस्थाओं का अपेक्षित सहयोग मांगा। उन्होंने सामाजिक संगठनों के सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में कार्य करते समय शासन की ओर से जारी एडवाईजरी का पालन करें। स्वयं को सुरक्षित रखना भी अत्यंत आवश्यक है। इस विपदा की घड़ी में लोगों को जागरूक करने तथा घर पर ही रहने के लिए प्रेरित करने में शासन-प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि लोगों को सामाजिक दूरी, मास्क पहनने के प्रति जागरूक करके संक्रमण के प्रसार को रोका जा सकता है। कहा कि पूरे जिलेे में 359 आशाएं ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड किट बांटी जाएंगी। सभी आशा कोऑर्डिनेटर, स्वयंसेवी संस्था, गैर स्वयंसेवी संस्था एवं स्वयं सहायता समूह ने कहा कि वे प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान अद्वैत आश्रम मायावती के स्वामी सुहृदानंद, अध्यक्ष शिवशक्ति नादबोरा किरन पांडेय, ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी लोहाघाट के राजू गड़कोटी, समाज सेविका रीता गहतोड़ी, हरित सेवा समिति टनकपुर के कैलाश चंद्र भट्ट, चाइल्ड लाइन की ललिता बोहरा समेत अन्य स्वयंसेवी संस्था के लोग और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed