फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ADM Hemant Verma resigns, disrupts the administrative light of Champawat

एडीएम हेमंत वर्मा का इस्तीफा,चंपावत के प्रशासनिक हलके में खलबली

Sat, 24 Feb 2018 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।  
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।   Updated Sat, 24 Feb 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
ADM Hemant Verma resigns, disrupts the administrative light of Champawat
-हेमंत कुमार वर्मा  - फोटो : अमर उजाला

चंपावत के अपर जिलाधिकारी (एडीएम) हेमंत कुमार वर्मा के इस्तीफा देने की चर्चा ने शनिवार को प्रशासनिक हलके में हलचल मचा दी। सरकारी कार को नाजरात में जमा करने के बाद एडीएम निजी वाहन से  कलक्ट्रेट से निकल गए। इसके बाद से उनका मोबाइल फोन बंद चल रहा है। कहा जा रहा है कि चंपावत में हुए दो दिनी सतत विकास कार्यक्रम को लेकर कुछ संस्थाओं की ओर से दबाव डाले जाने से वह आहत और घोर मानसिक परेशानी में थे। इस वजह से उन्होंने कलक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से इस्तीफे की चिट्ठी जिलाधिकारी को भेजी है। जिलाधिकारी डॉ. अहमद इकबाल ने पत्र मिलने की पुष्टि की है। हालांकि देहरादून में इस बारे में पूछे जाने पर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने एडीएम के इस्तीफे की जानकारी होने से इनकार किया है।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने शनिवार दोपहर बाद अपने पद से इस्तीफा देने की बात लिखते हुए डीएम को पत्र भेजा। शनिवार को बारहमासी सड़क को लेकर मुख्य सचिव की वीडियो कांफ्रेसिंग में भी उन्होंने हिस्सा नहीं लिया। प्रशासन और डायस फाउंडेशन के इंटरनेशनल सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट (आईएसएसडी) के सतत विकास कार्यक्रम के दौरान कुछ संस्थाओं की ओर से दबाव डालने और इससे हो रहे मानसिक तनाव को इस्तीफे की वजह बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार जिलाधिकारी को संबोधित तीन पेज के इस इस्तीफे को कलक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी भगवत पांडेय को सौंपा गया।
विज्ञापन


इस पत्र से कलक्ट्रेट कर्मियों में हड़कंप मच गया। कई वरिष्ठ कलक्ट्रेट कर्मियों ने एडीएम वर्मा को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वे नहीं माने। कथित इस्तीफा पत्र देने के बाद अपर जिलाधिकारी ने सरकारी वाहन को भी नाजरात में दे दिया और निजी वाहन से कलक्ट्रेट परिसर से निकल गए। इस्तीफा पत्र देने के बाद से एडीएम वर्मा का मोबाइल फोन भी बंद चल रहा है। इसके चलते उनसे संपर्क नहीं हो सका। हेमंत कुमार वर्मा चंपावत में अक्तूबर 2016 से अपर जिलाधिकारी के पद पर तैनात हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा के इस्तीफे का पत्र मिल चुका है। पूरे पत्र का व्यापक अध्ययन करने के बाद जो भी उचित कार्यवाही होगी वह की जाएगी।
डॉ. अहमद इकबाल, जिलाधिकारी, चंपावत।

चंपावत के जिलाधिकारी के साथ कुछ देर पहले ही वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई थी। डीएम ने अपर जिलाधिकारी हेमंत कु मार के इस्तीफा देने जैसी कोई बात नहीं बताई है।
- उत्पल कुमार सिंह, मुख्य सचिव, उत्तराखंड

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed