फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Additional Director of the surprise inspections of schools

अपर निदेशक ने कई स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

Tue, 28 Feb 2017 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 28 Feb 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
Additional Director of the surprise inspections of schools
अपर निदेशक ने कई स्कूलों का किया औचक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कुमाऊं मंडल की अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा सुषमा सिंह ने जिला मुख्यालय में कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूलों में पठन पाठन के माहौल को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा अधिकारियों से स्कूलों का औचक निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

अपर निदेशक ने जीआईसी, जीजीआाईसी के साथ जीआईसी लोहाघाट, जीआईसी धौन, जीआईसी सूखीढांग में पठन पाठन के माहौल को देखा। उन्होंने प्रधानाचार्यों से छात्र-छात्रों को किताबी ज्ञान के अलावा सामान्य ज्ञान के साथ अंग्रेजी के ज्ञान पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने प्रधानाचार्योेें से शिक्षा की गुणवत्ता पर भी ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया।
विज्ञापन


अपर निदेशक ने कहा कि जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है वहां के संबंधित में जिला स्तरीय अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की जा रही है। उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को बोर्ड परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए भी कमर कसने के निर्देश दिए। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों से भी अपने विकासखंडों में स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने और जो भी कमियां हो उनकी जानकारी उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी डीएस राजपूत, प्रधानाचार्य सीपी गहतोड़ी, जगमोहन रौतेला, एलएम चतुर्वेदी, केसी शाक्य, बीबी सिंह, श्याम सिंह बोहरा, बीएन उपाध्याय, भुवनेश्वरी नेगी, अशोक खर्कवाल आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed