फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Accused of bias on CMO

मातृ एवं शिशु कल्याण संघ ने सीएमओ पर लगाया पक्षपात का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Accused of bias on CMO
चंपावत। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की जड़ बेसिक हेल्थ वर्कर्स ने सीएमओ पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। जिला मातृ एवं शिशु कल्याण संघ की अध्यक्ष नारायणी बिष्ट ने कहा है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक भी एएनएम को कोरोना वॉरियर्स का प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। जबकि कोरोना कॉल में उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर लगातार कार्य किया।
विज्ञापन

उन्होंने चंपावत पीएचसी के मेडिकल, पैरामेडिकल एएनएम और कर्मचारियों को कोरोना टीकाकरण नहीं किए जाने पर भी दुख व्यक्त किया। कहा है कि पाटी जैसे ब्लाक में आशा कार्यकर्ता तक को कोरोना का टीका लगवाया जा चुका है जबकि जिला मुख्यालय में सीएचसी होने के बावजूद यहां पर अभी तक टीकाकरण की कोई तिथि तय नहीं की गई है। जबकि यहां की एएनएम को जिला अस्पताल के कर्मचारियों को टीकाकरण करने के लिए ड्यूटी पर तैनात किया गया है। कहा है कि टीकाकरण करने वाली एएनएम को स्वयं टीका नहीं लगा है। इससे बड़ी हास्यास्पद बात क्या हो सकती है। उधर, सीएमओ डा.आरपी खंडूरी ने किसी भी तरह के पक्षपात से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि सभी फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोविड टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed