{"_id":"68238b7f8f1fb6dd730d9e40","slug":"accused-arrested-for-attempting-to-rape-minors-champawat-news-c-230-1-pth1003-127755-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नाबालिगों से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नाबालिगों से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
Tue, 13 May 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 13 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नाबालिग बच्चों से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले मिस्त्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चार और पांच वर्षीय नाबालिग दो बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
सीओ कुंवर सिंह रावत ने बताया कि सोमवार को एक महिला ने कोतवाली अस्कोट में नामजद तहरीर दी। उसने कहा कि मिस्त्री राधाकृष्ण शाहा उसके चार और पांच वर्षीय पुत्रों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस ने राधाकृष्ण शाह (49) उर्फ झल्ला मिस्त्री पुत्र लंगड़ शाह, मूल निवासी ग्राम सुंदरगांव, थाना गोलापुर, जिला पश्चिमी चंपारण, बिहार, वर्तमान निवासी द्वालीसेरा, अस्कोट के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) और पोक्सो अधिनियम की धारा 5/6/9/10 के तहत मुकदमा दर्ज किया।
एसपी रेखा यादव के निर्देश पर थानाध्यक्ष सुरेश कंबोज के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रियंका मौनी को मामले की जांच सौंपी गई। सोमवार को पुलिस टीम ने आरोपी राधाकृष्ण शाहा को अस्कोट के पावर ग्रिड को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। इस दौरान टीम में विवेचक प्रियंका मौनी, कांस्टेबल मनोज सिंह और कल्याण सिंह शामिल रहे। संवाद