{"_id":"60e49fe98ebc3ec75e618a86","slug":"accident-in-champawat-champawat-news-hld4302793139","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप 300 मीटर खाई में लुढ़की, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप 300 मीटर खाई में लुढ़की, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। क्षेत्र में एक पिकअप जीप के 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से उसके चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सोमवार रात सिप्टी-कोयाटी मोटर मार्ग पर एक पिकअप जीप 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
इसे चला रहा सिप्टी ग्राम पंचायत के जमतोला तोक निवासी पिकअप जीप स्वामी भवान सिंह महर का पुत्र मनोज सिंह महर (30) जीप में अकेला था। उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। यह स्थल आबादी से दूर होने के कारण रात में घटना का पता नहीं चल सका।
माना जा रहा है कि ढलान में अचानक असंतुलित होने से जीप खाई में गई। कोतवाल शांति कुमार को मंगलवार सुबह दुर्घटना की सूचना मिली।
मशक्कत के बाद शव को खाई से निकाला जा सका। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। मंगलवार को ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
दो सड़क हादसों में तीन बाइक सवार घायल, एक रेफर
टनकपुर (चंपावत)। दो सड़क हादसों में तीन बाइक सवार युवक घायल हो गए। सोमवार रात करीब नौ बजे पूर्णागिरि मार्ग पर मोटरसाइकिल फिसलने से ऊंचीमहुवट खटीमा निवासी गोविंद सिंह धामी (29) पुत्र विक्रम सिंह धामी घायल हो गया।
विज्ञापन
उप जिला अस्पताल में डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने उसका प्राथमिक उपचार किया लेकिन सिर में चोट लगने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
वहीं मंगलवार को पीलीभीत चुंगी के पास बाइक सवार दियूरी खटीमा निवासी विक्रम सिंह राणा (22) और सनी सिंह राणा (23) की बाइक हाइवे पर 10 टायरा ट्रक की चपेट में आ गई। बाइक से कूदने के कारण दोनों बाइक सवारों के हाथ-पैर में हल्की चोट लगी है।