फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ABVP workers create ruckus against misbehavior with student

Champawat News: छात्रा से अभद्रता के विरोध में अभाविप कार्यकर्ताओं का हंगामा

Sat, 11 May 2024 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 11 May 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
ABVP workers create ruckus against misbehavior with student
टनकपुर (चंपावत)। डिग्री काॅलेज में एक प्राध्यापक पर एक छात्रा से अभद्र भाषा और छात्र नेताओं के विरुद्ध अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही छात्र संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा और प्राचार्य का घेराव कर घंटों हंगामा किया। प्राचार्य की ओर से कमेटी के माध्यम से निष्पक्ष जांच कराने के आश्वासन पर छात्र नेता शांत हुए।
विज्ञापन

शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी का घेराव कर भूगोल के प्राध्यापक एमएस चौहान पर छात्रा से अभद्र भाषा में बात करने, छात्र नेताओं के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा ने प्राचार्य को शिकायती पत्र सौंपकर प्राध्यापक पर आरोप लगाया कि है कि 10 मई को जब वह भूगोल के प्राध्यापक चौहान के पास परीक्षा संबंधी कार्य को लेकर गई तो उसके साथ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। साथ ही परिजनों और साथियों के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। अभाविप कार्यकर्ता प्राध्यापक चौहान को समस्त दायित्वों से हटाने और द्वितीय पार्टी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. तिवारी ने बताया कि शिकायत पर कमेटी के माध्यम से निष्पक्ष जांच के लिए उच्च शिक्षा निदेशक को पत्र भेज दिया गया है। इधर, इस मामले में भूगोल के प्राध्यापक चौहान ने कहा कि आरोप गलत हैं। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व छात्र अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, छात्र नेता मनीष सिंह बिष्ट, छात्र संघ सचिव नेहा महर, खुशी चंद, पूर्व विवि प्रतिनिधि मयंक पंत, नितिन मंगला, विवि प्रतिनिधि नीरज सिंह, विक्रम सिंह भंडारी, सूरज कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एबीवीपी रजत त्रिपाठी, पवन सिंह, पूर्व छात्र संघ उप सचिव दीपक बेलवाल व अन्य छात्र नेता और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इनसेट
योग प्रशिक्षक ने भी आरोपी प्राध्यापक के खिलाफ शिकायती पत्र सौंपा
टनकपुर। काॅलेज के स्व वित्त पोषित योग प्रशिक्षक मदन सिंह ने भी शिकायती पत्र सौंपकर प्राध्यापक एमसी चौहान पर मानसिक एवं आर्थिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। पत्र में कहा है कि सेवा समाप्ति की बार-बार धमकी दी जाती है। वह हार्ट के मरीज हैं और कभी भी उनके साथ दुर्घटना हो सकती है। इसकी जिम्मेदारी आरोपी की रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed