{"_id":"63751b01c9d8fe60d25edbae","slug":"abtmount-area-will-be-developed-as-bird-watching-trail-champawat-news-hld4822303106","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat: पक्षी प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, बर्ड वॉचिंग ट्रैल के रूप में विकसित होगा एबट माउंट क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat: पक्षी प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, बर्ड वॉचिंग ट्रैल के रूप में विकसित होगा एबट माउंट क्षेत्र
Thu, 17 Nov 2022 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 01:30 AM IST
सार
जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि एबटमाउंट क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों के विस्तार के लिए विभाग की ओर से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर निदेशालय भेजी गई थी जिसे निदेशालय स्तर से स्वीकृति के बाद शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
चंपावत जिले के एबटमाउंट में पर्यटकों के लिए बनाए गए ईको हट।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंपावत जिले में जैव विविधता और पक्षी प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। जिले में हिमालय के विहंगम दृश्य दिखने के लिए प्रसिद्ध पर्यटक स्थल एबट माउंट को अब बर्ड वॉचिंग ट्रैल के रूप में विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। पर्यटन विकास विभाग की ओर से इसके लिए 1.38 करोड़ रुपये का आगणन तैयार कर मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि एबटमाउंट क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों के विस्तार के लिए विभाग की ओर से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर निदेशालय भेजी गई थी जिसे निदेशालय स्तर से स्वीकृति के बाद शासन को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बर्ड वॉचिंग ट्रैल के लिए पूर्व में पर्यटन सचिव की ओर से निर्देश जारी किए जाने के बाद विभाग ने कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम के माध्यम से डीपीआर शासन को भेजी है जिसे जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पर्यटकों की सुविधा के लिए बनाया जाएगा हेलिपोर्ट
एबटमाउंट में पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग की ओर से जहां लाखों रुपये की लागत से आठ ईको हट्स का निर्माण किया गया है। वहीं अब एबटमाउंट में पर्यटकों के लिए हेलिपोर्ट का निर्माण भी किया जाएगा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि एबटमाउंट में प्रस्तावित हेलिपोर्ट के जरिये बाहरी क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों को हवाई सेवा का लाभ मिलेगा वहीं हेलिपोर्ट का प्रयोग आपदा के समय में राहत और बचाव कार्य के लिए भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए होगा चहारदीवारी का निर्माण
एबटमाउंट में प्रस्तावित बर्ड वॉचिंग ट्रैल के लिए पर्यटन विभाग की भूमि का सीमांकन करने के साथ ही सुरक्षा के लिए चहारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। पर्यटन विभाग की ओर से चहारदीवारी के निर्माण का प्रस्ताव भी राजस्व विभाग के माध्यम से शासन को भेजा है।