{"_id":"66180fa0360f4835bb0f7fec","slug":"about-15-thousand-devotees-visited-the-mother-on-the-third-day-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-102764-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: तीसरे दिन करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: तीसरे दिन करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन
Thu, 11 Apr 2024 09:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 11 Apr 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
धूनी स्थल मेंं प्रज्जवलित मां की अखंड ज्योति और पूजा अर्चना करते पुजारी। संवाद
टनकपुर(चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले में नवरात्र के तीसरे दिन करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। इस बीच सीओ और तहसीलदार ने मेला क्षेत्र के अंतर्गत यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने टैक्सी चालकों को यातायात नियमों का पालन के निर्देश दिए। इस बीच भैरव मंदिर के समीप धूनी स्थल में भी मां की अखंड ज्योति जलती रही और मंदिर समिति की ओर से पूजा अर्चना जारी रही।
बृहस्पतिवार को सीओ शिवराज सिंह राणा और तहसीलदार जगदीश गिरि ने बूम पार्किंग स्थल से लेकर ठूलीगाड़ से भैरव मंदिर तक यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने टैक्सी चालकों को यातायात नियमों के पालन के निर्देश दिए। सीओ ने बताया कि ठलीगाड़ से भैरव मंदिर तक तय वाहनों के संचालन के निर्देश दिए गए हैं। तहसीलदार ने भी विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने पैदल मार्ग धूनी स्थल तक जायजा लिया। सीओ राणा ने बताया कि करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। धूनी स्थल पर मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी समेत अनेक पुजारी पूजा अर्चना में शामिल रहे। दूसरी ओर शारदा घाट में स्नान के बाद श्रद्धालुओं का नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी स्थित बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को जाने का क्रम जारी रहा। इससे शारदा बैराज मार्ग भी भक्तिमय बना रहा। संवाद