{"_id":"6075d9298ebc3ecbb54f815f","slug":"abhinav-became-school-topper-in-bisari-champawat-news-hld4215684155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसारी में 83 फीसदी अंक पाने वाले अभिनव बने विद्यालय टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिसारी में 83 फीसदी अंक पाने वाले अभिनव बने विद्यालय टॉपर
विज्ञापन
रापूमावि बिसारी में वार्षिक परीक्षा में अव्वल रहे छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करते शिक्षक।
- फोटो : LOHAGHAT
पाटी (चंपावत)। राजकीय पूर्व माध्यमिक बिसारी में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 83 फीसदी अंक पाने वाले अभिनव को विद्यालय का टॉपर घोषित किया गया। एसएमसी अध्यक्ष महेश राम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी आरडी तिवारी, विशिष्ट अतिथि गंगादत्त गहतोड़ी रहे।
शिक्षक रवीश पचौली के संचालन में घोषित परीक्षाफल में कक्षा छह में अभिनव पचौली, मनीष, कमल किशोर, कक्षा सात में सीमा, मीनाक्षी, दीपांशु, कक्षा आठ में साक्षी, प्रतिभा, महिमा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान पर रहे अभिनव, सीमा, साक्षी को स्वर्गीय संदीप गहतोड़ी छात्रवृत्ति के रूप में एक एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर ममता जोशी, सुशीला जोशी, रजनी, जानकी, गीता, सावित्री आदि मौजूद रहीं।(संवाद)
परीक्षा परिणाम घोषित किया
टनकपुर (चंपावत)। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उचौलीगोठ में कक्षा नौ का परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। छात्र शुभम सिंह ने प्रथम, छात्रा अनुष्का महर ने द्वितीय और छात्र हिमांशु पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह सामंत, शिक्षक सुरेंद्र प्रताप, रामपाल शर्मा, अनिल कुमार, गिरीश पाठक, कमलेश जोशी, रामकिशन ने परीक्षा परिणाम पर खुशी जताते हुए छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। (संवाद)