फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   aambag wins the competition

कबड्डी में आमबाग और खर्ककार्की बने विजेता

Sun, 08 Dec 2019 10:33 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sun, 08 Dec 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
aambag wins the competition
चंपावत में कबड्डी में नवोदय विद्यालय की छात्रा को पकड़ने का प्रयास करती सिप्टी स्कूल की छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

खेल महाकुंभ के अंतर्गत गोरलचौड़ मैदान में चल रही ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखया। दूसरे दिन रविवार को अंडर-12 और अंडर-14 बालिका वर्ग की खो-खो, कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। विजेताओं को संयोजक खंड शिक्षाधिकारी अंशुल बिष्ट ने पुरस्कार बांटे। 

विज्ञापन


अंडर-14 कबड्डी में न्याय पंचायत आमबाग, सिप्टी व जवाहर नवोदय स्कूल और अंडर-12 में न्याय पंचायत खर्ककार्की, आमबाग और सिप्टी क्रमश: पहले तीन नंबर पर रहा। खो-खो के अंडर-14 वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सल्ली और नीड़ जीते। अंडर-12 वर्ग में जीआईसी धौन, सल्ली और जीजीआईसी चंपावत विजेता रहा।
विज्ञापन


वॉलीबाल के अंडर-14 में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मौराड़ी और अंडर-17 वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय विजयी रहा। आयोजन में प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह बोहरा, प्रदीप बोहरा, चंदन अधिकारी, सरस्वती अधिकारी, डा. हरिशंकर गहतोड़ी, देवेंद्र सिंह बिष्ट, चंदन सिंह बिष्ट, सुरेश राम, बीएन उपाध्याय, राजेंद्र बिष्ट, नरेश बोहरा, नीतू उप्रेती, मुकेश वर्मा, बीना चौधरी, रश्मि उपाध्याय आदि ने सहयोग किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल महाकुंभ: सबसे तेज दौड़ीं दर्शना और  ललिता
लोहाघाट (चंपावत)। खेल महाकुंभ के तहत लोहाघाट और बाराकोट में बालक-बालिकाओं की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। लोहाघाट में बीओ जसवंत खड़ायत और बीईओ हरेंद्र साह के दिशा-निर्देशन में प्रतियोगिता के छठे दिन अंडर-17 आयु वर्ग की बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 

800 मीटर दौड़ में दर्शना, ललिता व शिवानी, 1500 मीटर में दर्शना, शिवानी व भावना, 3000 मीटर में ललिता, काजल व लीलावती, लंबी कूद में बबीता, काजल व मनीषा, ऊंची कूद में बबीता पालीवाल, बबीता व उषा, गोला फेंक में सुनीता, भावना व अंकिता, चक्का फेंक में अंकिता, अंजलि व सुनीता, भाला फेंक में अंजलि, गीता व बबीता क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहीं। संचालन नरेश राय और जीवन मेहता ने किया। 


बाराकोट में बीईओ रमेश राम की अध्यक्षता और जगदीश अधिकारी के संचालन में अंडर-21 बालक-बालिकाओं की प्रतियोगिताएं हुईं। लंबी कूद में हेमा, आशा, कुसुम, बालकों में चंचल, मोहित, तरुण, ऊंची कूद में काजल, कुसुम, नेहा, बालकों में सचिन, रितिक, विजय, 5000 मीटर दौड़ में पवन, दीपक, रजनीश क्रमश: पहले तीन स्थान पर रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed