{"_id":"681e381d6231e89a810826d5","slug":"a-new-tehsil-building-will-be-constructed-in-champawat-at-a-cost-of-rs-1368-crore-champawat-news-c-229-1-cpt1001-123709-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत में 13.68 करोड़ की लागत से बनेगा नया तहसील भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत में 13.68 करोड़ की लागत से बनेगा नया तहसील भवन
Fri, 09 May 2025 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 09 May 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर में नए तहसील भवन के लिए 13.86 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। नए तहसील भवन में एसडीएम और तहसीलदार कार्यालय के अलावा ई-डिस्ट्रिक्ट, आपदा कंट्रोल रूम कार्यालय सहित 50 कारों और दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा होगी।
जिला मुख्यालय में 150 साल से अधिक समय से तहसील कार्यालय राजबुंगा (किला परिसर) में संचालित हो रहा है। तहसील का अपना भवन न होने से एसडीएम और तहसीलदार कार्यालयों के कार्यों का संचालन नहीं हो पा रहा था। जगह की कमी के कारण कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस ने तहसील भवन की डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजी। अब राज्य सरकार ने तहसील भवन निर्माण के लिए पैसा मंजूर कर दिया है।
कोट
तहसील भवन के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में जमीन का चयन हो गया है। भवन निर्माण के लिए लगभग 13.86 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। तीन मंजिला भवन का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। - गिरीश चंद्र पंत, प्रोजेक्ट मैनेजर, सीएनडीएस।