{"_id":"698a0e5146704be24d082e4f","slug":"a-mentally-ill-man-attacked-a-policeman-with-a-sharp-weapon-cutting-off-his-fingers-champawat-news-c-229-1-shld1026-135392-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मनोरोगी ने पुलिसकर्मी पर किया धारदार हथियार से हमला, उंगलियां कटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मनोरोगी ने पुलिसकर्मी पर किया धारदार हथियार से हमला, उंगलियां कटीं
Mon, 09 Feb 2026 10:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 09 Feb 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
घायल पुलिस कर्मी सुनील कुमार
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के गंगनौला गांव में मानसिक रूप से कमजोर एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे पुलिसकर्मी घायल हो गया।
सोमवार को पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि गंगनौला गांव के पंचायत घर में कई दिनों से मानसिक रूप से कमजोर एक व्यक्ति बंद हैं। कई बार कहने पर भी कमरा नहीं खोल रहा है। ग्रामीणों को जान से मारने की धमकियां दे रहा है। सूचना पर लोहाघाट पुलिस थाने से हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, अशोक वर्मा और राजेंद्र गिरि गांव पहुंचे। उन्होंने उक्त व्यक्ति से कमरा खोलने के लिए कहा। घंटों बाद भी कमरा नहीं खोलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया।
हेड कांस्टेबल सुनील कुमार जैसे ही अंदर गए तो उस व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में सुनील की हाथ की उंगलियां कट गईं। काफी मशक्कत के बाद अन्य पुलिसकर्मियों ने उस पर काबू पाया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी ने बताया कि पुलिसकर्मी के हाथ में चार टांके लगाए गए हैं।