{"_id":"6665eeb6ffb48ce12601980b","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-the-forest-near-marodakhan-champawat-news-c-229-1-shld1010-109075-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मरोड़ाखान के समीप जंगल में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मरोड़ाखान के समीप जंगल में लगी भीषण आग
Sun, 09 Jun 2024 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरोड़ाखान के पास गैरी गुमौद के जंगल में भीषण आग लग गई। आग के चलते भारी मात्रा में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। आग की चपेट में आने से ग्रामीणों के घास के लुट्टे और लकड़ियों का ढेर जलकर नष्ट हो गए। आईटीबीपी और दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
रविवार दोपहर मरोड़ाखान के समीप गैरी गुमोद के जंगल में एकाएक आग लग गई। तेज हवा के झोंकों के साथ आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नवीन होटल के पास पहुंच गई। आग की चपेट में आने से एक निजी मोबाइल कंपनी के रखे अंडरग्राउंड डक्ट केबल, नवीन होटल स्वामी के घास के लुट्टे और लकड़ियों का ढेर जलकर नष्ट हो गया। इसी दौरान पानी भरने आए आईटीबीपी के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार और छोटे लाल ने ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में मदद की।
सूचना पर लोहाघाट से अग्निशमन अधिकारी चंदन राम के दिशा निर्देशन में लीडिंग फायरमैन नीरज राणा, जगदीश सिंह, राजू कुमार, भरत सिंह, नारायण बोरा, हेम चंद, पूजा राणा दो आपात वाहन लेकर मौके में पहुंच गए। करीब दो घंटे से अधिक की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इधर, लोहाघाट के चंदावन में भीषण आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने बताया कि रात भर जंगल धू धू कर जलता रहा, कोई भी आग बुझाने नहीं पहुंचा।