{"_id":"69efbebfa68b6cbab60ef918","slug":"a-leopard-killed-a-goat-grazing-near-the-house-champawat-news-c-229-1-shld1019-138477-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: घर के पास चर रही बकरी को तेंदुए ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: घर के पास चर रही बकरी को तेंदुए ने मार डाला
Tue, 28 Apr 2026 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के बिसराडी गांव में तेंदुए की दहशत बढ़ गई है। तेंदुए के घर के पास चर रही बकरी को मौत के घाट उतारने के बाद से ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
ग्राम प्रधान निर्मल नाथ गोस्वामी ने बताया कि रविवार सुबह घर के पास राजेंद्र प्रसाद की बकरी चर रही थी। इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीण कैलाश राम, गोपाल राम ने वन विभाग से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और हमलावर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
तेंदुए के हमले के बाद ग्रामीण डरे हुए हैं। महिलाएं जानवरों के लिए घास लेने जंगल जाने से डर रही हैं। इधर, वन विभाग के रेंजर राजेश कुमार जोशी ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।