फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   A fire broke out in the field in Ambagh, one acre of wheat crop was burnt to ashes

आमबाग में खेत में भड़की आग, एक एकड़ गेहूं की फसल राख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
A fire broke out in the field in Ambagh, one acre of wheat crop was burnt to ashes
आमबाग में गेहूं की फसल में लगी आग बुझाता अग्निशन विभाग का कर्मचारी। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। अचानक भड़की आग से तीन किसानों की करीब एक एकड़ भूमि में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। वहीं पीड़ित किसान समेत दो और किसानों के लीची और आम के बाग में करीब 60 पेड़ आग की चपेट में आए हैं। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आमबाग में भवानी चंद के खेत में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग तेजी से खेतों में फैल गई। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक करीब एक एकड़ गेहूं की फसल जल चुकी थी। वहीं भवानी चंद के अलावा केसरी चंद और अर्जुन चंद के भी लीची और आम के फल की बौर से लदे करीब 60 पेड़ आग की पलटों से झुलस कर तबाह हो गए हैं। एसडीएम ने राजस्व उप निरीक्षक को क्षति का आकलन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed