{"_id":"69c02955bfa7e794330e16c7","slug":"a-devotees-health-deteriorated-at-purnagiri-dham-and-he-was-treated-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-137037-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी, उपचार कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी, उपचार कराया
Sun, 22 Mar 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
पूर्णागिरि/टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि धाम के पैदल रास्ते पर श्रद्धालु सचिन (29) पुत्र संजय निवासी जिला एटा (यूपी) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने उसे उप जिला अस्पताल पहुंचाया। उप जिला अस्पताल के डॉ. जितेंद्र जोशी ने बताया कि रविवार को श्रद्धालु सचिन को धाम क्षेत्र में दौरा पड़ गया। अस्पताल में उसका प्राथमिक इलाज किया गया। हालत में कुछ सुधार होने पर साथी उसे अपने साथ ले गए।
शारदा घाट पर चार श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया
पूर्णागिरि/टनकपुर (चंपावत)। जल पुलिस की टीम ने शारदा घाट पर स्नान के दौरान चार श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया। गोताखोर श्रद्धालुओं को दिन भर नदी की तेज धारा में नहीं जाने के लिए टोकते रहे।
जल पुलिस के कांस्टेबल राकेश तिवारी ने बताया कि रविवार सुबह घाट पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। उन्होंने बताया कि टीम ने दिवांश श्रीवास्तव (14) पुत्र बसंत श्रीवास्तव और प्रमोद कुमार (29) पुत्र उदयमान निवासी जिला गोंडा (यूपी), ब्रजेश मौर्या (13) पुत्र भानुप्रताप निवासी ग्राम सेंधा, तहसील आंवला, जिला बरेली और बरेली के ओल्ड सिटी निवासी लक्ष्य गुप्ता (17) पुत्र सुनील गुप्ता को डूबने से बचाया। टीम में एचसी अनिल कुमार, कांस्टेबल राकेश गिरी, अमित कुमार, गोताखोर रवींद्र कुमार पहलवान, पीआरडी सूरज शर्मा शामिल रहे।