फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   A case of molestation of a student has been registered against three people including a teacher.

Champawat News: शिक्षक सहित तीन पर छात्रा से छेड़छाड़ का केस दर्ज

Wed, 08 Oct 2025 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 08 Oct 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
A case of molestation of a student has been registered against three people including a teacher.
लोहाघाट (चंपावत)। एक शिक्षक सहित तीन लोगों पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपियों पर पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि छात्रा की मां ने तहरीर में बताया कि बुधवार की सुबह कर्मचारी नेता नागेंद्र कुमार जोशी, उसके भाई शिक्षक दुर्गेश जोशी और एक अन्य ने स्कूल जाते समय उनकी बेटी का वाहन से पीछा किया था।
विज्ञापन

आरोप है कि बेटी को जबरन वाहन में बैठाने की कोशिश की गई। इस दौरान उसका कुर्ता भी फट गया था। तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 127, 76 और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। इसकी विवेचना एसआई सुष्मिता राणा को सौंपी गई है। सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
आरोप निराधार और मनगढ़ंत हैं, जिसका दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं। मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। मैं बुधवार को अपनी पत्नी के साथ सुबह के समय स्कूल जा रहा था। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। - नागेंद्र जोशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed