{"_id":"115-94225","slug":"Champawat-94225-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 प्राइमरी स्कूलों में हैं 10 से कम छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 प्राइमरी स्कूलों में हैं 10 से कम छात्र
Champawat
Updated Fri, 28 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। प्राइमरी स्कूलों में 10 से कम छात्र वाले जिले में 8 प्रतिशत स्कूल हैं। इन स्कूलों को बंद कर नजदीक के विद्यालय में मिलाने का शिक्षा मंत्री ने ऐलान तो किया है, लेकिन यहां विभाग के पास इस संबंध में कोई खत निदेशालय से प्राप्त नहीं हुआ है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या का कहना है कि जिले के कुल 510 प्राथमिक स्कूलों में से 40 विद्यालयों में छात्रों की संख्या 10 से कम है। चंपावत विकासखंड में 14, बाराकोट में नौ, लोहाघाट में छह और पाटी विकासखंड में 11 प्राइमरी स्कूलों में छात्रों की तादाद 10 से कम है। सीईओ ने कहा कि फिलहाल इन स्कूलों को बंद कर पास के स्कूलों में विलय करने संबंधी पत्र नहीं आया है। अलबत्ता विभाग ने ऐसे स्कूलों की सूची बना ली है।