{"_id":"115-94194","slug":"Champawat-94194-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन पंचायत सरपंच को दी गई मारपीट की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन पंचायत सरपंच को दी गई मारपीट की धमकी
Champawat
Updated Fri, 28 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। अवैध खनन में लिप्त लोगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं वह अवैध खनन रोकने वालों को मारने-पीटने की धमकी तक देने लगे हैं। ताजा मामला वन पंचायत कोट अमोड़ी का है, जहां वन पंचायत की भूमि में अवैध खनन कर रहे ग्रामीणों को सरपंच मोहन चंद्र थ्वाल ने खनन से मना किया तो वह सरपंच के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। यही नहीं खनन में लगे लोगों ने वन पंचायत सरपंच को देख लेने की धमकी भी दी। घटना से घबराए सरपंच ने इस मामले में बुधवार को एसडीएम सदर नरेश दुर्गापाल को ज्ञापन सौंप अवैध खनन में लिप्त लोगों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
वन पंचायत सरपंच का कहना है कि धौन-दियूरी सड़क में अवैध रूप से लंबे समय से खनन कार्य जारी है। खानापानी और बगेला आदि स्थानों में आसपास के गांवों के लोगों द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है। पूर्व में इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से जिला मुख्यालय में प्रदर्शन भी किया जा चुका है, लेकिन खननकर्ताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद हैं। इस संबंध में एसडीएम सदर ने सरपंच को प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने वन क्षेत्राधिकारी को मौका मुआयना करने के निर्देश भी दिए हैं।