फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मनरेगा से होगा नौलों का निर्माण

मनरेगा से होगा नौलों का निर्माण

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Champawat
Champawat Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पाटी ब्लाक के तहत हर गांव में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत पक्के कंक्रीट मार्ग, नौलों का निर्माण आदि कार्य किए जाएंगे। इसमें बीआरजीएफ से सामग्री और मनरेगा से श्रम अंश शामिल होगा। हर कार्य आदेश के बाद ही कराना होगा। ब्लाक प्रमुख पुष्पा लमगड़िया की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्यों से क्षेत्र की आवश्यकताओं से संबंधित प्रस्ताव देने को कहा गया।
विज्ञापन

थुवामौनी, मौनकांडा, करौली, चौड़ाकोट, सिल्योड़ीगूंठ, चौड़ागूंठ, मनटांडे, गागर समेत 17 अनुसूचित जाति बाहुल ग्राम पंचायतों के समग्र विकास के लिए अलग से प्रस्ताव मांगे गए हैं। इन गांवों के लिए शीघ्र ही एससीपी के तहत शासन से धन अवमुक्त होना है। प्रत्येक गांव में आठ लाख रुपए तक के कार्य कराए जाएंगे। प्रमुख ने कहा कि बीआरजीएफ के तहत गांवों में खेल मैदान, सामुदायिक भवन, विद्यालयों और गांवों को जोड़ने वाले गधेरों में पुल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के लिए संबंधित जेई को उत्तरदायी बनाने की भी बात कही। पूर्व प्रमुख एलएस लमगड़िया, ज्येष्ठ उप प्रमुख चतुर सिंह मेहता, कनिष्ठ उप प्रमुख हयात बिष्ट, गोपाल मनराल, नरेंद्र बोहरा, सुंदर बोहरा, तेज सिंह बिष्ट, बिशन सिंह चम्याल, नवीन बोहरा, दीपक जोशी, महेश गिरि आदि ने सुझाव रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed