{"_id":"115-90057","slug":"Champawat-90057-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने समां बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने समां बांधा
Champawat
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। उदयन इंटरनेशनल स्कूल के चौथे वार्षिकोत्सव समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चों की ओर से प्रस्तुत एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों का उपस्थित दर्शकों ने तालियों से स्वागत किया। तीसरी कक्षा के बच्चों की ओर से प्रस्तुत नेपाली गीत घर त म्यरो पश्चिम पोखरा... ने सभी को प्रभावित किया। इसके अलावा जुगल किशोर पंत निर्देशन में ये कैसा इंसाफ नामक नौटंकी का मंचन देखकर दर्शक हंसी से लोटपोट हो गए। इससे पूर्व मुख्य अतिथि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनमोहन सिंह, विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या और पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
स्कूल प्रबंधक दीपक जोशी और प्रधानाचार्य ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। शिक्षिका आशा चिलकोटी और जानकी पुनेठा के संचालन में हुए समारोह में नर्सरी के बच्चों ने दिल है छोटा सा और सॉरी सॉरी नाटक और प्रेम से हमको जीने दो गीत पर नृत्य पेश किया गया। इसके अलावा मनमोहिनी जियो ग्रुप डांस, गढ़वाली नृत्य, नेपाली और भांगड़ा नृत्य, कव्वाली की प्रस्तुति ने खास समां बांध दिया। रजत उप्रेती ने हास्य कविता तथा बाल श्रम पर नाटक की प्रस्तुति को अभिभावकों ने खूब सराहा। रंगारंग कार्यक्रमों का समापन वंदेमातरम गीत से किया गया।