{"_id":"115-71121","slug":"Champawat-71121-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़
Champawat
Updated Thu, 23 Jan 2014 05:56 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। शासन के निर्देश पर जिला मुख्यालय की तहसील में आयोजित पहले जनता दरबार में बुधवार को फरियादियों की खासी भीड़ उमड़ी। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता और एसडीएम नरेश दुर्गापाल के संचालन में आयोजित जनता दरबार में 37 शिकायतों पर सुनवाई की गई। डीएम ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि जनता दरबार में पंजीकृत सभी शिकायतों का निस्तारण 15 दिन के भीतर किया जाना सुनिश्चित करें। इस मौके पर डीएम ने निर्धन और गरीबों को कंबल भी वितरित किए। जबकि कई विभागों की ओर से स्टाल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों को दी गई।
जनता दरबार में पुनेठा ढकना बडोला मोटर मार्ग में काश्तकारों को मुआवजा न मिलने, तहसील गेट के समीप से सुअर बाड़ा हटाने, पुनेठी के तिलोन में पेयजल समस्या, डूंगरासेठी में मतदाता सूची में गड़बड़ी होने, विभिन्न कार्यो के भुगतान करने सहित तमाम शिकायतें प्रमुखता से उठाई गई। जिन पर डीएम ने एक पखवाड़े के भीतर प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया। जनता दरबार में मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती, प्रभागीय वनाधिकारी अशोक गुप्ता, जिला विकास अधिकारी विवेक उपाध्याय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और शिकायतकर्ता शामिल रहे।