{"_id":"115-67540","slug":"Champawat-67540-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई विकास योजनाओं के प्रस्ताव भेजने के निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई विकास योजनाओं के प्रस्ताव भेजने के निर्देश
Champawat
Updated Sat, 30 Nov 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एसएस संधू का लधिया घाटी क्षेत्र का दौरा क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम रहा। पहली बार श्रीरीठा साहिब पहुंचे प्रमुख सचिव ने कहा कि यहां आने पर उन्हें गुरु नानक की शक्ति के साथ ही क्षेत्र की समस्याओं की भी जानकारी हुई। उन्होंने बैठक में अफसरों को सड़क समेत जरूरी विकास कार्यों के लिए तत्काल प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए थे।
श्री संधू ने श्रीरीठा साहिब में हेलीपैड, सड़क मार्गों, पुलों, नया डाक बंगला समेत कई योजनाओं के लिए प्रशासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव का कहना था कि विभिन्न विभागों और जिला प्रशासन से प्रस्ताव प्राप्त होने पर स्वीकृति दिलाई जाएगी। सड़क और अन्य विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए सचिव देहरादून से अपने साथ क्षेत्र के निवासी और लोनिवि के अधीक्षण अभियंता बीसी बिनवाल को भी लाए थे। पूर्व ब्लाक प्रमुख भगीरथ भट्ट का कहना है कि शासन के वरिष्ठ अधिकारी का यह दौरा समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी।