फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन

रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Sat, 08 Jun 2013 05:30 AM IST
Champawat
Champawat Updated Sat, 08 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। लोहाघाट नगर के गोरखानगर मोहल्ले में पिछले दिनों हुई मारपीट के मामले में अब तक रिपोर्ट दर्ज न होने से आक्रोशित पीड़ित महिला और उसके समर्थकों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक केएस नगन्याल ने लोहाघाट थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक को सौंपे पत्र में गोरखानगर निवासी सीमा देवी ने उल्लेख किया है कि 20 मई को उसके पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने उसके साथ तथा उसके बच्चों के साथ मारपीट कर दी। यही नहीं बीच बचाव को आए रिश्तेदार राम आसरे के साथ भी इन लोगों ने मारपीट की। इन लोगों का आरोप है कि पुलिस ने न तो इस मामले की रिपोर्ट दर्ज की और न आरोपियों के खिलाफ कोई कदम उठाया। इस कारण वह घोर असुरक्षा में जी रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने सारे मामले को सुनने के बाद लोहाघाट थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं कि तत्काल रिपोर्ट दर्ज की जाए। प्रदर्शन में सुमन देवी, सोनिया, सर्वेश, मुकेश, बनफूल, रामआसरे, आकांक्षा, वर्षा, जय समेत अन्य लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed