{"_id":"115-54829","slug":"Champawat-54829-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंस वध के साथ उग्रसेन का राज्याभिषेक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंस वध के साथ उग्रसेन का राज्याभिषेक
Champawat
Updated Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट। खरही गांव में चल रहे श्रीकृष्ण लीला महोत्सव का कंस वध तथा उग्रसेन के राज्याभिषेक के साथ समापन किया गया। विधायक पूरन फर्त्याल भी इस महोत्सव में शामिल हुए तथा उन्होंने लोगों को इस आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने आयोजन स्थल में स्थायी मंच निर्माण के लिए विधायक निधि से तीन लाख रूपये देेने की भी घोषणा की।
आयोजन समिति की ओर से प्रकाश शर्मा, निदेशक महिमन शर्मा आदि लोगों द्वारा विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता तुलसी प्रसाद शर्मा ने महोत्सव का विधिवत समापन किया। इससे पूर्व भगवान ने चांडुर और मुस्तिक निशाचरों का वध करने के बाद कंस को मौत के घाट उतारा। बसुदेव, देवकी, उग्रसेन को कारागार से मुक्त किया।
दूसरे दिन पं. जगदीश शर्मा, रमेश शर्मा के पौरोहित्य में मुख्य यजमान मनीराम जोशी ने महोत्सव की सफलता के लिए यज्ञ किया। इस अवसर पर करौली, निलौटी, बालातड़ी, खरहीं, भुम्वाडी, भिंगराड़ा, चल्थियां, गडियूरा आदि गांवों के ग्रामीणों ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया।