{"_id":"115-48391","slug":"Champawat-48391-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी ललित मोहन ने मचाया धमाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी ललित मोहन ने मचाया धमाल
Champawat
Updated Wed, 16 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर। हरेला क्लब के उत्तरायणी मेले में कुमाऊंनी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जबरदस्त धूम रही। दर्शकों की भीड़ देर रात तक कलाकारों के साथ थिरकती रही। कुमाऊंनी गायक फौजी ललित मोहन जोशी के गीतों ने अपने स्वर के जादू से खूब समां बांधी।
शहर के गांधी मैदान में आयोजित मेले में यूं तो सोमवार की सुबह से ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। शाम होते ही कुमाऊं के प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुति का सिलसिला शुरू हुआ। पुष्कर महर एंड पार्टी के कलाकारों के अलावा डा. जेबी चंद ने अपनी कला से दर्शकों को बांधे रखा। देर शाम गायक फौजी ललित मोहन जोशी भी अचानक कार्यक्रम में पहुंचकर भीड़ को उत्साहित कर दिया। मंच संभालते ही ललित मोहन जोशी द्वारा नैनीताल की मधुली... और टक टकाटक कमला बाटुली लगाए... जैसे दर्जनभर अपने प्रचलित कुमाऊंनी गानों की प्रस्तुति से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। बच्चों ने मेले में लगे हवाई झूले और मिक्की माउस का खूब आनंद उठाया। मेले के आयोजन में क्लब के अध्यक्ष दीनदयाल धामी, सचिव धर्मेंद्र चंद, डा. वीके जोशी, डा. दीपक गहतोड़ी, डा. दिनेश चंद्र पाठक, वरिष्ठ शिक्षिका जानकी खर्कवाल, एलडी गहतोड़ी, शंकर गड़कोटी, देवी दत्त जोशी, कैलाश गड़कोटी, रवींद्र पांडेय, धीरेंद्र खर्कवाल आदि ने सहयोग दिया।