{"_id":"115-44707","slug":"Champawat-44707-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसाब को फांसी दिए जाने का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसाब को फांसी दिए जाने का किया स्वागत
Champawat
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। मुंबई कांड के प्रमुख गुनहगार कसाब को फांसी दिए जाने का लोगाें ने स्वागत किया है। इसी के साथ संसद में हमला करने वाले अफजल गुरू को भी फ ांसी देने की मांग की जा रही है। जिला मुख्यालय में हिंजामं प्रदेश् अध्यक्ष चंद्रकिशोर बोहरा, जिलाध्यक्ष सुरश्ेा जोशी एवं नगर अध्यक्ष सूरज बोहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताआें आतिशबाजी कर कसाब को फांसी दिए जाने पर खुशी जताई। इस मौके पर पाकिस्तान विरोधी नारे भी लगाए गए। कार्यक्रम में प्रकाश जोशी, अश्वनी कुमार, सचिन, मनोज तड़ागी, अनिल जोशी, प्रयाग दत्त जोशी, मुकुल ढेक, चंदन बोहरा, खिलानंद जोशी, नवल जोशी, प्रेम जोशी सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।
लोहाघाट में पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र पुनेठा ने जहां देर सबेर कसाब को फांसी दिए जाने का स्वागत किया है, वहीं उन्होंने अफजल गुरू के कृत्य को देखते हुए उसे भी मौत के घाट उतारने पर जोर दिया। भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेश करायत, वरिष्ठ नेता एचएस माहरा, सुभाष बगौली, मंडल अध्यक्ष जीवन गहतोड़ी, पाटी के मंडल अध्यक्ष सुरेश भट्, बाराकोट के राजू अधिकारी, होशियार सिंह बोहरा, राजेेंद्र लडवाल, देवकीनंदन खर्कवाल, पुष्कर पुजारी, नवीन बोहरा, कनिष्ठ प्रमुख दिनेश कलौनी, ग्राम प्रधान भुवन भट्ट, विनोद गोर्खा, बाराकोट के कनिष्ठ प्रमुख सुरेन्दर सामंत ने कसाब को फांसी दिए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे राष्ट्र द्रोही तत्वों को यमराज के पास पहुंचाने के लिए इतनी देर नहीं होनी चाहिए थी। वक्ताओं का कहना था कि आज उन परिवारों को कुछ शांति मिली होगी, जिनके परिजनों ने मुंबई कांड में अपनी जान गंवाई थी।