फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   व्यापारी स्वयं करेंगे रीठा बाजार की सफाई

व्यापारी स्वयं करेंगे रीठा बाजार की सफाई

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Champawat
Champawat Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट। रीठासाहिब व्यापार संघ ने मीठे रीठे के चमत्कार के लिए प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्रीरीठासाहिब में देश-विदेश के तीर्थयात्रियों की आवाजाही को देखते हुए अब स्वयं यहां के बाजार को साफ सुथरा रखने का बीड़ा उठाया है। नवगठित व्यापार संघ के युवा पदाधिकारियों की पहल पर जहां क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए व्यापार संघ मुखर है, वहीं वह पर्यटकों को अपने स्तर से सुविधाएं देेने की पहल कर रहा है। व्यापार संघ के अध्यक्ष घनश्याम बिनवाल के अध्यक्षता में हुई बैठक में अगले सप्ताह व्यापार संघ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बाजार क्षेत्र के कूडे़ को फेंकने के लिए एक ट्राली क्रय की जाएगी।

बिनवाल ने कहा कि यहां स्टेशन में यात्रियों की सुविधा के लिए सुलभ शौचालय का तो निर्माण किया गया, लेकिन बगैर इस्तेमाल किए हुए ही वह ध्वस्त हो चुका है। जबकि स्टेशन बाजार के लोगों एवं तीर्थयात्रियों के लिए इस स्थान में शौचालय का होना आवश्यक है। बैठक में अनिल वर्मा, पनी राम आर्य, मोहन टिटगांई, प्रकाश बोहरा, प्रमोद बोहरा, नवीन आर्या ने यहां के बाजार में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की जिला पंचायत से मांग की। व्यापारियों का कहना था कि पर्यटन की दृष्टि से इस महत्वपूर्ण स्थल में नागरिक सुविधाएं देने के लिए जिला पंचायत की ओर से अपेक्षित रूप से कार्य नहीं किए जा रहे हैं। इस अवसर पर व्यापारियों का कहना था कि जिला प्रशासन को यहां नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए अलग से ग्राम पंचायत को बीआरजीएफ के तहत धन की व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed