फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   उपचार के दौरान टीआरसी कर्मी की मौत

उपचार के दौरान टीआरसी कर्मी की मौत

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Champawat
Champawat Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर। गत रात्रि अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से टनकपुर पर्यटक आवास गृह में कार्यरत कर्मी की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा वाहन एवं चालक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गत रात्रि पर्यटक आवास गृह (टीआरसी) में कार्यरत रमेश प्रसाद शर्मा (40) पुत्र ललिता प्रसाद शर्मा अपने दो साथियों के साथ बाजार से ड्यूटी को टीआरसी को जा रहे थे। अचानक रोडवेज वर्कशाप के निकट एक अनियंत्रित वाहन बुलेरो जीप यूके 03 ईए 0125 ने उसे पीछे से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जबकि उसके दो अन्य साथी बाल-बाल बच गए। घायल को उसके साथियों ने उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हाई सेेंटर रेफर कर दिया। खटीमा स्थित तपन चिकित्सालय में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। टीआरसी की प्रबंधक नीता राठौर की तहरीर पर पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ 279, 338, 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया है। श्रीमती राठौर ने बताया कि उक्त कर्मी 2004 से रूम अटैंडेंट के पद पर कार्यरत था, जो मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रास्तीपुर जिला आजमगढ़ का रहने वाला है। घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed