फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   छात्रों ने शुरू किया आमरण अनशन

छात्रों ने शुरू किया आमरण अनशन

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Champawat
Champawat Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जौलजीबी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जिले के डिग्री कालेजों की समस्याओं को दूर करने की मांग को लेकर रविवार को जौलजीवी बाजार में आमरण अनशन शुरू कर दिया। उप जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंच कर आंदोलनकारियों को बाजार से अनशन स्थल हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एबीवीपी के कुमाऊं संयोजक राकेश तिवारी, जिला संयोजक नंदन धामी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राम सिंह बिष्ट, तहसील संयोजक प्रेम धामी, छात्रसंघ अध्यक्ष तरुण चंद्र भट्ट के नेतृत्व में एकत्र कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में जौलजीबी पहुंचकर मुख्य बाजार में टैंट लगाकर आमरण अनशन शुरू किया। आमरण अनशन में छात्रसंघ अध्यक्ष तरुण चंद्र भट्ट और राकेश तिवारी को बिठाया गया। छात्रों का कहना था कि जिले के डिग्री कालेजों की हालत काफी खराब है। किसी भी कालेज में मानक के अनुसार शिक्षक एवं अन्य सुविधा नहीं है। नए खुले महाविद्यालयों में तो सुविधा का नितांत टोटा है।
विज्ञापन

बलुवाकोट, मुनस्यारी, गंगोलीहाट के डिग्री कालेज किराए के भवनों में संचालित हो रहे हैं। अपराह्न में उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने जौलजीवी पहुंचकर आंदोलनकारियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर से शुरू होने वाले ऐतिहासिक जौलजीवी मेले को देखते हुए बाजार में अनशन की अनुमति नहीं दी जा सकती। लिहाजा उनको बलुवाकोट डिग्री कालेज परिसर में आंदोलन करना चाहिए। एसडीएम से वार्ता के बाद आंदोलनकारी डिग्री कालेज चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed