फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस

दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Champawat
Champawat Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर/बनबसा। दीपावली के त्योहार को लेकर प्रशासन ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी है। राष्ट्रीय संपत्तियों की सुरक्षा के साथ ही सीमा पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही पीएसी भी तैनात की गई है। भीड़ को देखते हुए बाजारों में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

दीपावली पर्व के तहत क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीमा के अलावा धार्मिक स्थलों, राष्ट्रीय संपत्तियों की विशेष सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी पीएस पांगती ने बताया कि पुलिस के अलावा सुरक्षा एजेंसियों को सीमा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाने के साथ ही पैनी नजर रखने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि टनकपुर में एक प्लाटून तथा बनबसा में डेढ़ सैक्शन पीएसी तैनात की गई है। भीड़ को देखते हुए टनकपुर-बनबसा बाजारों में तीन दिन के लिए वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है तथा सुरक्षा के मद्देनजर दोनों जगह दमकल की व्यवस्था की गई है। सीओ ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से अतिशबाजी (पटाखा) की बिक्री खुले मैदान में की जा रही है। बनबसा थानाध्यक्ष रामसिंह मेहता ने बताया कि होटलों पर विशेष चेकिंग की जा रही है तथा जिले के प्रवेश द्वार एवं ऊधमसिंहनगर की सीमा पर भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उधर एसएसबी एवं सीआईएसएफ को भी त्योहारों के तहत विशेष निगरानी करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed